लॉकडाउन स्पेशल ट्रेन शेड्यूड: कल से बिहार होकर गुजरेंगीं ये ट्रेनें, प्रदेश में पटना और बरौनी समेत 6 स्टॉपेज

लॉकडाउन स्पेशल ट्रेन शेड्यूड: कल से बिहार होकर गुजरेंगीं ये ट्रेनें, प्रदेश में पटना और बरौनी समेत 6 स्टॉपेज

भागलपुर 
कोरोना संक्रमण के बीच जारी लॉकडाउन-3 में केंद्र सरकार की ओर से जारी ढ़ील के बीच अब रेलवे ने विभिन्न राज्यों के लिए सीमित ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें मंगलवार 12 मई से 15 शहरों के लिए चलाईं जाएंगी। 
 

इन ट्रेनों में रिजर्वेशन टिकट के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट कटनी भी शुरू हो गई है। रेलवे की घोषणा के मुताबिक सिर्फ एसी कोच वाली ट्रेन में सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही सफर करने की इजाजत होगी। हालांकि बिहार के लिए अभी मात्र एक ही ट्रेन की घोषणा की गई हैं जो राजेंद्र नगर टर्मिनल से खुलेंगी या वहां तक गंतव्य होगा।
 
बिहार में मात्र छह जगह रूकेगी ट्रेन
ये विशेष ट्रेनें नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी और बिहार में सिर्फ राजधानी पटना समेत कटिहार, बरौनी, गया, दानापुर और पाटलिपुत्र में ही रूकेंगी।

कहां से(समय)     कहां तक(समय)    फ्रीक्वेंसी     स्टॉपेज                कब से चलेगी
1     हावड़ा(16:50) नई दिल्ली(10:00)    रोज    धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल    12 मई 2010,

2    राजेंद्र नगर(19:00)    नई दिल्ली(07:40)    रोज    पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल    12 मई 2020।

3    नई दिल्ली(17:15)    राजेंद्र नगर(05:30)    रोज    पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल    13 मई 2020

4    डिब्रूगढ़(20:35)    नई दिल्ली(10:15)    रोज    दीमापुर, गुवाहाटी, न्यू बोंगाइगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल    14 मई 2020

5    नई दिल्ली(16:10)    डिब्रूगढ़(07:00)    रोज    दीमापुर, गुवाहाटी, न्यू बोंगाइगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल    12 मई 2020
डिब्रूगढ़(20:35)    नई दिल्ली अगरतला (18:30)    नई दिल्ली 
    
6    अगरतला (18:30)    नई दिल्ली (11:20)    सोमवार    बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन    18 मई 2020

7    नई दिल्ली (19:50)    अगरतला (13:30)    बुधवार    बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन    20 मई 2020