मजदूर दिवस: राबड़ी, तेजस्वी समेत राजद कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा
पटना
अप्रवासी मज़दूरों की घर वापसी और राशन वितरण में धांधली के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के आह्वान पर राजद कार्यकर्ताओं ने मई दिवस पर अपने अपने आवास पर उपवास रखा।
पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी, प्रदेश अध्यक्ष जगदान्द सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचन्द्र पूर्वे ने भी अपने आवास पर उपवास रखा। इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया। उपवास कार्यक्रम 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला। प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि उपवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जगदान्द सिंह डा राम मनोहर लोहिया की किताब समता और सम्पन्नता पढ़ रहे थे।
रालोसपा नेताओं ने गरीबों में बांटी सहायता राशि
रालोसपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अपने आस पास गरीबों के बीच सहायता राशि का वितरण किया। पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी अपने गाँव वैशाली में गरीबों की मदद की। सहायता के लिए यह राशि भिक्षाटन से प्राप्त की गई थी। पार्टी प्रमुख के आह्वान पर पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 26 से 29 अप्रैल तक भिक्षाटन कर धन संग्रह किया था।
bhavtarini.com@gmail.com 
