बिहार में कोरोना का कहर जारी, पटना के एक समेत 6 और कोरोना मरीज मिले, राज्य में Covid-19 संक्रमितों की संख्या हुई 72
पटना
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को बिहार में कोरोना से पीड़ितों के 6 नए मामले सामने आए। इनमें पटना सिटी निवासी 55 वर्षीय एक व्यक्ति भी शामिल है। इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटव मरीजों की संख्या बढ़कर 72 हो गई।
विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि तीन मरीज नालंदा जिले के हैं। इनमें 35 और 25 साल की दो महिलाओं के साथ ही 60 साल का एक बुजुर्ग भी शामिल है। सभी एक ही परिवार के हैं। चौथा मरीज मुंगेर जिले से सामने आया। उसकी उम्र भी 60 साल बताई जा रही है। पांचवां मरीज वैशाली जिले के राघोपुर का 35 वर्षीय शख्स है। उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं पाई गई है।
वैशाली जिले से पहली बार किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। छठा मरीज पटना सिटी के सुल्तानगंज का रहने वाला है। वह दुबई से लौटे नालंदा निवासी युवक के संपर्क में आया था। पटना सिटी निवासी मरीज की रिपोर्ट पीएमसीएच से आई जबकि वैशाली के शख्स की जांच रिपोर्ट पटना एम्स ने जारी की। एम्स में बुधवार को पहली बार सैंपलों की जांच की गई।
bhavtarini.com@gmail.com 
