बिहार के 15 जिलों में अब तक मिले कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज
पटना
बिहार के कई जिलों में धीरे धीरे कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब तक बिहार के 15 जिलों में COVID-19 के मरीज मिल चुके हैं। मंगलवार तक यह संख्या 14 थी, लेकिन रोहतास जिले में पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद बिहार के जिलों की संख्या में इजाफा हो गया है। तीन दिन पूर्व तक बिहार में मात्र 13 जिले ही कोरोना से पीड़ित थे। जबकि पिछले 48 घंटे में कोरोना के मरीज की पहचान भोजपुर और रोहतास में होने के बाद प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर 15 हो गई। इनके पूर्व पटना, सीवान, मुंगेर, नालंदा, बेगूसराय, नवादा, गया, गोपालगंज, सारण, भागलपुर, वैशाली, बक्सर, और लखीसराय में कोरोना पीड़ितों की पहचान की जा चुकी है।
बिहार में अब तक 126 लोग पॉजिटिव मिले :
बिहार में वैश्विक महामारी नॉवेल कोरोना से पीड़ित 13 नए मरीजों की पहचान की गई। मंगलवार की शाम तक इन नए 13 मरीजों की पहचान किये जाने के साथ ही बिहार में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 126 हो गई । प्रधान स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि बक्सर के 4, पटना के एक, मुंगेर के 7 मरीज इनमें शामिल हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से इनकी टेस्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही रोहतास से भी एक मामला सामने आया है। इस मरीज के सम्पर्क का ब्यौरा लिया जा रहा है।कोरोना प्रभावित 15 जिले हुए
प्रदेश में 42 लोगों ने हराया कोरोना को
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक सूबे में 42 लोग अब तक कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी को हराकर घर लौट चुके हैं। बिहार में अभी फिलहाल 71 केस एक्टिव हैं। वहीं, यहां अब तक 11339 टेस्ट हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 2 लोगों की मौत कोरोना के कारण अब तक बिहार में हुई है। एक व्यक्ति की मौत इसी तीन दिन के अंदर ही हुआ है। राज्य में 302 क्वारंटाइन केंद्र बनाये गए हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
