बिना अनुमति इलाज करने उतारू निजी अस्पताल

बिना अनुमति इलाज करने उतारू निजी अस्पताल

जबलपुर

कोरोना के पॉजिटिव मरीज बढ़ते ही हर तरफ से स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को लेकर मरीज और उनके परिजनों से लूट-खसोट शुरू हो गई है। बताते हैं रेमडेसिविर इंजेक्शन के बाद अब वे निजी अस्पताल भी कोविड के मरीजों का उपचार करने के लिए उतारू हो गए है, जिनके पास न तो पर्याप्त बेड है न ही कोविड- 19 संक्रमित के उपचार के लिए बनाई गई गाइड लाइन के मुताबिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। सिर्फ बेड डालकर इन्हें अच्छे उपचार का झांसा देकर पैकेज के नाम पर परिजनों से जमकर उगाही शुरू कर दी गई है। पहले निरीक्षण करेंगे अधिकारी, फिर दी जाएगी अनुमति- इधर, कोविड-19 संक्रमितों के उपचार के लिए अनुमति को लेकर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रत्नेश कुररिया का कहना है कि इसके लिए हमारे अधिकारी पहले आवेदन देने वाले अस्पताल का निरीक्षण करेंगे, यदि गाइड लाइन के मुताबिक सुविधाएं होंगी तभी उन्हें अनुमति दी जाएगी। फिलहाल कुछ अस्पतालों ने इसके लिए आवेदन दिया है हमने अभी किसी भी नए अस्पताल को कोविड मरीज को भर्ती करने के संबंध में अनुमति नहीं दी है। बिना अनुमति भर्ती किए तो होगी कार्रवाई- सीएमएचओ का कहना है कि यदि निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि किसी अस्पताल ने बिना अनुमति के कोविड मरीजों को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है तो उसके संचालक के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।