देश को कुछ देने के लिए प्रतिबद्ध रहे युवा पीढ़ी - राज्यपाल

देश को कुछ देने के लिए प्रतिबद्ध रहे युवा पीढ़ी - राज्यपाल

इंदौर
    मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे देश को कुछ देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहे। अपनी शिक्षा को समाज में सकारात्मक बदलाव और कुरीतियों के उन्मूलन में लगाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा सिर्फ़ सर्टिफ़िकेट में नहीं रहना चाहिए, वे समाज में जाकर अपनी योग्यता सिद्ध करें। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल आज डॉ. बी.आर. अम्‍बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू के तृतीय दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थी। दीक्षांत समारोह में क्षेत्रीय विधायक एवं संस्कृति और पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, इंदौर के सांसद  शंकर लालवानी, धार के सांसद  छतर सिंह दरबार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली के सदस्य सचिव एवं भारतीय शिक्षण मंडल के अध्यक्ष प्रो. सच्चिदानंद जोशी,  राज्यपाल के प्रमुख सचिव  डी.पी. आहूजा, एडीसी  अखिल पटेल, कलेक्टर  मनीष सिंह, डीआईजी  मनीष कपूरिया सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

   

 

 

 

 

 

 

 

दीक्षांत समारोह में कुल 107 विद्यार्थियों को उपाधि का समारोहपूर्वक वितरण किया। विश्वविद्यालय परिसर में पहुँचने पर राज्यपाल द्वारा भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया गया। उन्होंने विश्वविद्यालय में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर आशा शुक्ला द्वारा विद्यार्थियों को दीक्षा संदेश दिया गया।