वास्तु के अनुसार न करें ये गलतियां वरना...

वास्तु के अनुसार न करें ये गलतियां वरना...

वास्तु शास्त्र में बहुत सी ऐसी बातों के बारे में बताया गया है जोकि हमारे निजी जीवन से जुड़ी हुई होती है। लेकिन आज के समय में बहुत से लोग उन बातों को हल्के में लेते हैं और बाद में यहीं चीज़ें उनके घर-परिवार में मुश्किलें पैदा करती हैं। आज के समय में वैसे तो हर कोई घर बनवाते समय वास्तु का ध्यान रखता है और वास्तु शास्त्र में कहा भी गया है कि बैठने वाले स्थान पर या उसके आस-पास बीम या पिलर नहीं होना चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि बीम या पिलर जहां होते हैं वहां आकाशीय ऊर्जा को स्थिर रखना संभव नहीं होता और वे ऊर्जा पिलर की वजह से अस्थिर होती है। जिसके कारण वहां बैठने से नकारात्मक ऊर्जा का दबाव अधिक होता है, जो मानसिक तनाव का कारण बनता है। 

तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
वास्तु शास्त्र में ऑफिस या घर में पिलर के नीचे बैठने या सोने के लिए मनाही की गई है। ऐसा करने पर नकारात्मक ऊर्जा का दबाव अधिक होता है। जोकि हमारी सफलता में रूकावट का कारण बनती है। 

बीम के नीचे पलंग होना वास्तु के हिसाब से बिल्कुल गलत माना गया है। अगर ऐसा हो तो व्यक्ति हमेशा थका हुआ ही महसूस करता है। कई बार व्यक्ति को बहुत सी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। तो इसलिए बीम के नीचे पंलग नहीं होना चाहिए। 

कहा जाता है कि झाड़ू-पोंछे या डस्टबिन को खुले में रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी की जगह नेगेटिव एनर्जी आने लग जाती है और इसके साथ ही घर में कई तरह की बीमारी फैलने का डर बना रहता है। इसलिए झाड़ू-पोंछे को खुले में नहीं रखना चाहिए, इसे हमेशा सब से छुपा के रखना ही सही रहता है।