मुख्यमंत्री चौहान ने अहमदाबाद में हुई दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री चौहान ने अहमदाबाद में हुई दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अहमदाबाद स्थित संयंत्र में गैस रिसाव से गुना जिले के मधुसूदनगढ़ के रहने वाले 7 श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख, घायलों को 2-2 लाख रूपये की सहायता तथा नि:शुल्क इलाज के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस आघात को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।