मप्र को कोरोना वैक्सीन का 18 लाख डोज मिला, अभी 63 लाख की जरूरत

मप्र को कोरोना वैक्सीन का 18 लाख डोज मिला, अभी 63 लाख की जरूरत
भोपाल, मध्य प्रदेश में कोरोना-वैक्सीनेशन का अभियान जोरों पर है। वैक्सीनेशन के फर्स्ट डोज के लिए राज्यभर में टीमें जुटी हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि, इस चरण में हमें वैक्सीन की 81 लाख डोज की जरूरत है। जिसमें से हमें अब तक 18,84,000 डोज मिल चुके हैं।

खेती-किसानी और गांव की महत्वपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करें लिंक...

जागत गांव डाट काम

उन्होंने कहा कि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बहुत जल्द बाकी खेप भी मुहैया कराने का वादा किया है। बता दिया जाए कि, आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल में सीएम आवास पर मुलाकात की। जहां मुख्यमंत्री ने कहा कि, अभी भी कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। इन मामलों की संख्या में बढ़ोतरी चिंता का विषय है।' उन्होंने कहा,"इसी तरह संख्या बढ़ना गंभीर स्थि​ति पैदा कर सकता है। हालांकि, मैं घबराहट की स्थिति पैदा नहीं करना चाहता। किंतु लोगों को सतर्क करना चाहूंगा। लोगों को बचाव के उपाय जारी रखने चाहिए। अन्यथा, हम कोरोना पॉजिटिव मामलों में वृद्धि होते रहने पर रात्रि कर्फ्यू लगाने के लिए मजबूर होंगे।"