CM धामी ने जनकवि डॉ. अतुल शर्मा से फोन पर वार्ता कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

CM धामी ने जनकवि डॉ. अतुल शर्मा से फोन पर वार्ता कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

देहरादून। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में हरीश कोठारी ने देहरादून के वाणी विहार स्थित डॉ. अतुल शर्मा के आवास पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा मुख्यमंत्री की ओर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। डॉ. अतुल शर्मा हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उपचार के बाद वर्तमान में वे अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।