ग्वालियर सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने दु:ख व्यक्त किया

ग्वालियर सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने दु:ख व्यक्त किया
भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह ह्रदय विदारक घटना है। उन्होंने दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिवार को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।

अब एक क्लिक पर देखें, अपने खेत—खलिहान और पंचायत की खबरें

ई—पेपर के लिए —http://jagatgaon.com/e-paper क्लिक करें

रोजाना की खबरें पढ़ने के लिए —http://jagatgaon.com क्लिक करें

मुख्यमंत्री ने दिवंगत व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और प्रभावित परिवारों की समुचित सहायता के संबंध में ग्वालियर प्रशासन को निर्देश दिए हैं।