सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य एवं जिला स्तरीय अंबेडकर पुरस्कार-2025 के लिए मांगे आवेदन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य एवं जिला स्तरीय अंबेडकर पुरस्कार-2025 के लिए मांगे आवेदन

राज्य स्तर पर पुरस्कृत होने वाले व्यक्ति को मिलेगा 1 लाख रुपए तक का नगद पुरस्कार

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के निर्देश पर विभाग ने वर्ष-2025 के राज्य एवं जिला स्तरीय अंबेडकर पुरस्कार के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं।

निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव बचनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल 2025) के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति जिला एवं राज्य स्तरीय अंबेडकर पुरस्कार-2025 दिए जाने हैं। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्ति निर्धारित प्रपत्र में 15 मार्च 2025 तक डाक अथवा व्यक्तिश आवेदन जमा करवा सकता है।

अग्रवाल ने बताया कि जिला स्तरीय आवेदन संबंधित जिले के कार्यालय में जमा कराए जा सकते हैं, जबकि राज्य स्तरीय आवेदन निदेशालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर में जमा कराए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 15 मार्च के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पात्रता एवं अन्य जानकारियों के लिए आवेदक विभाग की वेबसाइट देख सकते हैं।

निदेशक ने बताया कि गत वर्षो में पुरस्कृत संस्था या व्यक्ति आवेदन नहीं करें। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in एवं जिले के जिलाधिकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार