2019 तक के विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही के प्रकरणों का निस्तारण करें अधिकारी: शिक्षामंत्री

2019 तक के विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही के प्रकरणों का निस्तारण करें अधिकारी: शिक्षामंत्री

जयपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में  मंगलवार को डॉ. राधाकृष्णन शिक्षा संकुल स्थित राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही (16/17 सीसीए) की स्थिति, गत 1 माह की प्रगति रिपोर्ट, हरियालो राजस्थान अभियान की तैयारी, समसा के विभिन्न मरम्मत एवं निर्माण कार्यों की वर्षवार समीक्षा, प्रवेशोत्सव, ग्रीष्मकालीन कैम्प व ओआरएफ, नागरिक सुरक्षा अलर्ट संबंधी आदि विषयों पर चर्चा की।

बैठक में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आगामी 30 जून तक वर्ष 2019 तक के सभी 16CCA  के प्रक्रियाधीन-लंबित मामलों का निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग व पंचायती राज विभाग की ओर से इस साल 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। इसमें विद्यार्थियों व विभाग के अधिकारियों व कार्मिकों को बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए कहा है। इसके तहत प्रति विद्यार्थी 10 पौधे प्रतिदिन, प्रति कर्मचारी 15 पौधे प्रतिदिन लगाए जाएंगे।

बैठक में शासन सचिव शिक्षा कृष्ण कुणाल, विशिष्ट शासन सचिव विश्वमोहन शर्मा, राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त श्रीमती अनुपमा जोरवाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी, निदेशक प्रारंभिक सीताराम जाट, संयुक्त शासन सचिव मनीष गोयल, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक सुरेश कुमार बुनकर, विशेषाधिकारी सतीश गुप्ता सहित सचिवालय व बीकानेर निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार