बडी दुर्घटना टली, एअर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस की फ्लाइट टकराने से बचीं

बडी दुर्घटना टली, एअर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस की फ्लाइट टकराने से बचीं

काठमांडू, एअर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान नेपाल में टकराने से बाल-बाल बच गए। घटना शुक्रवार की है। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की लापरवाही के कारण दोनों विमान हवा में बहुत नजदीक आ गए थे। विमान के वार्निंग सिस्टम ने दोनों पायलट्स को इसका अलर्ट दिया, जिससे बड़ा हादसा होते होते टल गया था।
नेपाल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने रविवार को लापरवाही बरतने के आरोप में 3 एयर ट्रेफिक कंट्रोलर को पद से हटा दिया। यह जानकारी नेपाल सिविल एविएशन अथॉरिटी के प्रवक्ता जगन्नाथ निरौला ने दी है।

मलेशिया और दिल्ली आ रहे थे विमान
नेपाल सिविल एविएशन अथॉरिटी के प्रवक्ता निरौला ने बताया कि शुक्रवार को नेपाल एयरलाइन्स का विमान मलेशिया के कुआलालंपुर से काठमांडू आ रहा था। वहीं, एअर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली से काठमांडू आ रही थी। एअर इंडिया की फ्लाइट करीब 19 हजार फीट की ऊंचाई से नीचे आ रही थी। वहीं, नेपाल एयरलाइंस की फ्लाइट सेम लोकेशन पर करीब 15 हजार फीट ऊंचाई पर उड़ रही थी। रडार पर दिखाई दिया की दोनों ही फ्लाइट पास-पास आ गई हैं।

एटीएस की लापरवाही से दोनों फ्लाइट्स इतने पास आ गई थीं, इसके बावजूद कंट्रोलर्स ने इसका अलर्ट पायलट्स को नहीं दिया। नेपाल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी। जांच में दोषी पाए जाने पर 3 एटीसी को पद से हटाया गया।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट