बालाघाट में 20 को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शहद एक्स-पो...

बालाघाट में 20 को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शहद एक्स-पो...
बालाघाट में 20 को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शहद एक्स-पो...

बालाघाट में 20 को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शहद एक्स-पो

अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग श्री बिसेन ने दी मीडिया को जानकारी

गौरीशंकर बिसेन का भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत

मण्डला (14 मई 2023) - अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग गौरीशंकर बिसेन 14 मई को मंडला जिले के प्रवास पर थे। श्री बिसेन दोपहर लगभग 3 बजे मंडला सर्किटहाउस पहुंचे। यहां उन्होंने जिले की मीडिया को 20 मई 2023 को बालाघाट में आयोजित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शहद एक्स-पो के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। श्री बिसेन ने बताया कि 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस के अवसर पर शहद एक्स-पो का आयोजन राजा भोज कृषि महाविद्यालय नेवरगांव (वारासिवनी) में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मधुमक्खी बोर्ड का गठन किया गया है। मधुमक्खी पालन से किसानों को जीवन में आर्थिक उन्नति हो रही है। मंडला, बालाघाट तथा डिंडोरी जैसे आदिवासी बाहुल्य जिलों में शहद पालन की भरपूर संभावनाएं हैं एवं बेहतर कार्य भी किया जा रहा है। मधुमक्खी पालन तथा शहद एकत्रण के लिए अब वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग किया जा रहा है।

3 दिन होंगे विभिन्न आयोजन -
अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग श्री बिसेन ने बताया कि शहद एक्स-पो के दौरान 18, 19 तथा 20 मई को अलग-अलग स्तर के आयोजन हो रहे हैं जिसमें 18, 19 एवं 20 मई को राष्ट्रीय बैलजोड़ी दौड़ (पट) प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसी दौरान जैविक एवं प्राकृतिक कृषि उत्पादों पर आधारित विराट कृषि सम्मेलन एवं कृषि संगोष्ठी-प्रदर्शन का आयोजन होगा। साथ ही पशुपालन प्रदर्शनी एवं कृषि उपकरणों के स्टॉल लगेंगे। 20 मई को प्रातः 11 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में राजा भोज प्रतिमा का अनावरण भी होगा।

केन्द्रीय कृषि मंत्री मुख्य अतिथि -
श्री बिसेन ने बताया कि 20 मई 2023 के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्र सरकार के कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर होंगे। इसी प्रकार प्रमुख अतिथि के रूप में सांसद खजुराहो वी.डी शर्मा, प्रभारी मंत्री बालाघाट हरदीप सिंह डंग, कृषि मंत्री म.प्र. शासन कमल पटेल सहित राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तर के मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधिगण भी शामिल होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष श्री बिसेन ने राजा भोज कृषि महाविद्यालय नेवरगांव (वारासिवनी) में किए जा रहे अधोसंरचनागत, प्रशासकीय तथा शैक्षणिक विकास एवं गतिविधियों की भी विस्तार से जानकारी दी।


गौरीशंकर बिसेन का भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत -
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मध्यप्रदेश शासन पूर्व मंत्री मण्डला जिले के पूर्व प्रभारी मंत्री, राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन का जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आगमन हुआ इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, विधायक देवसिंह सैयाम, राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उइके, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने गरिमामय आयोजन के साथ श्री बिसेन का आत्मीय स्वागत किया। सर्वप्रथम बिसेन ने भाजपा कार्यालय में भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यर्पण किया तत्पश्चात उन्होंने कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट की, इस अवसर पर उन्होंने बालाघाट में आयोजित राज्यस्तरीय 3 दिवसीय विराट कृषि संगोष्ठी, जैविक एवं प्राकृतिक कृषि उत्पाद तथा राजा भोज शासकीय कृषि महाविद्यालय भवन के लोकार्पण राजा भोज प्रतिमा का अनावरण शहर एक्स-पो मधुमक्खी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम तथा 18 से 20 मई तक आयोजित राष्ट्रीय बैल जोड़ी दौड़ पट प्रतियोगिता हेतु जिले के सभी कार्यकर्ताओं नागरिकों को आमंत्रित किया है । श्री बिसेन ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र तोमर सहित विभिन्न राज्यों के मंत्रियों सांसदगण, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधि अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि बालाघाट में आयोजित यह कार्यक्रम कृषि उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश का ऐतिहासिक आयोजन होगा।