उप्र में सरकार बनी तो दिल्ली के लोगों को मुफ्त में कराएंगे प्रभु के दर्शन: केजरीवाल

उप्र में सरकार बनी तो दिल्ली के लोगों को मुफ्त में कराएंगे प्रभु के दर्शन: केजरीवाल
उप्र में सरकार बनी तो दिल्ली के लोगों को मुफ्त में कराएंगे प्रभु के दर्शन: केजरीवाल
उप्र में सरकार बनी तो दिल्ली के लोगों को मुफ्त में कराएंगे प्रभु के दर्शन: केजरीवाल

लखनउ। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल अयोध्या दौरे पर हैं। केजरीवाल ने आज सुबह हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए। इसके बाद केजरीवाल ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि अगर यूपी में हमारी सरकार बनती है, तो प्रदेश के सभी लोगों को अयोध्या में रामलला के मुफ्त में दर्शन कराएंगे।

दरअसल, मुख्यमंत्री केजरीवाल अयोध्या में हैं। उन्होंने यहां कहा कि आज मुझे भगवान के दर्शन करने का सौभाग्य मिला और मैं चाहता हूं कि हर भारतवासी को ये सौभाग्य मिले। उन्होंने कहा कि हम दो काम करने वाले हैं। पहला हम दिल्ली के अंदर मुख्यमंत्री तीर्थ योजना चला रहे हैं, इसके तहत लोगों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराई जाती है। कल सुबह दिल्ली कैबिनेट की विशेष बैठक बुलाई है। इसमें हम अयोध्या को भी मुख्यमंत्री तीर्थ योजना में शामिल करेंगे। अब दिल्ली के लोग प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि के भी मुफ्त दर्शन करेंगे। केजरीवाल ने यह भी कहा कि अगर यूपी में हमारी सरकार बनी तो हम सभी प्रदेशवासियों को अयोध्या में रामलला के मुफ्त दर्शन कराएंगे।

यहां सीएम केजरीवाल ने सरयू नदी के तट पर वैदिक मंत्रों और भजनों के बीच सरयू की आरती की और मां सरयू, भगवान श्रीराम तथा देवताओं से दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश और पूरे देश के कल्याण की कामना की। केजरीवाल ने कहा कि मां सरयू नदी से दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश और पूरे भारत वर्ष के कल्‍याण के लिए प्रार्थना करता हूं। पूरा देश कोरोना नाम की महामारी से पीड़ित है, पिछले कुछ दिनों से कुछ नियंत्रण है, लेकिन मैं समझता हूं कि भगवान राम, देवताओं की और मां सरयू नदी की कृपा होगी तो जरूर हम सब लोगों को इस महामारी से मुक्ति मिलेगी।