आगामी स्थानीय चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता - फग्गन सिंह कुलस्ते

आगामी स्थानीय चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता - फग्गन सिंह कुलस्ते

आगामी स्थानीय चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता - फग्गन सिंह कुलस्ते

भाजपा कार्यालय में पंचायत चुनाव की रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा

मण्डला - प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करने जिला स्तर पर भारतीय जनता पार्टी संगठन के द्वारा बैठकें आयोजित की जा रही हैं। भाजपा कार्यालय मण्डला में पंचायत चुनाव की रणनीति को लेकर एक प्रभावी बैठक आहूत की गई जिसमें केंद्रीय इस्पात ग्रामीण विकास मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, विधायक देवसिंह सैयाम, पूर्व जिलाध्यक्ष रतनसिंह ठाकुर सहित भाजपा जिलापदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष उपस्थित थे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मैदान में भाजपा कार्यकर्ता समन्वय रणनीति एवं जीत की तैयारियों के साथ चुनाव प्रबंधन के कार्य में जुटे। इस चुनाव में प्रत्येक मण्डल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों, समस्त पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं की भूमिका अहम होगी। जिला पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत, के सभी परिणाम हमारे अनुकूल हों ऐसी योजना बनाकर अभी से जमीनी प्रयास आरंभ किये जायें। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उइके ने चुनाव प्रबंधन को लेकर विस्तार से अपने अनुभव सांझा किये विधायक श्री देवसिंह सैयाम ने विधानसभा वार पंचायत चुनाव के प्रबंधन को लेकर संगठनात्मक स्तर पर तैयारी करने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी ने बैठक के प्रारंभ पर चुनाव के विषयों में की गई प्रारंभिक संगठनात्मक तैयारियो से अवगत कराते हुए कहा कि जिले के कार्यकर्ताओं में पंचायत चुनाव को लेकर काफी उत्साह हैं। आगामी चुनाव में कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री भगवती श्रीधर आभार महामंत्री नीरज मरकाम ने व्यक्त किया।