आठवीं नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप, उप कारापाल की ट्रेनिंग ले रहे हर्ष चौधरी ने जीता कांस्य पदक, डीजी जेल गुप्ता ने की हौसलाअफ़जाई

आठवीं नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप, उप कारापाल की ट्रेनिंग ले रहे हर्ष चौधरी ने जीता कांस्य पदक, डीजी जेल गुप्ता ने की हौसलाअफ़जाई

जयपुर। उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित आठवीं नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कारागार विभाग में उप कारापाल के पद पर प्रशिक्षु हर्ष चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किया है।
      
महानिदेशक कारागार गोविंद गुप्ता ने बताया कि बरेली में यह प्रतियोगिता 6 जनवरी से 13 जनवरी तक आयोजित की गई थी। जिसमें 85 से 90 किलो भार वर्ग में चौधरी ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर इन्होंने न केवल कारागार विभाग अपितु पूरे प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।
      
राजस्थान लौटने पर डीजी जेल गुप्ता ने बॉक्सर चौधरी के पदक प्राप्त करने की सराहना करते हुए आगे और अधिक उत्साह से बढ़ चढ़कर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 
     
गुप्ता ने हर्ष चौधरी के साथ उनके प्रशिक्षक, खेल अधिकारी और टीम प्रबन्धकों को भी इस उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए बधाई दीं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार