उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में की शिरकत

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में की शिरकत

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी गुरुवार को मुंबई दौरे पर पहुंची। वहां उन्होंने आज़ाद मैदान में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शपथ ग्रहण के पश्चात महाराष्ट्र के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात कर उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने महाराष्ट्र के नव निर्वाचित उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार से भी भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

दिया कुमारी ने इससे पूर्व राजस्थान के प्रवासी समाज अध्यक्ष मोहन माली, चौनाराम सहित अन्य लोगों से मुलाक़ात की।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वागत एयरपोर्ट पर राजस्थान पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक सीमा यादव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की सहायक निदेशक ऋतु सोढ़ी , राजस्थान हाउस वाशी से शशिकांता शर्मा ने किया।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार