मुख्यमंत्री 02 जनवरी को जगदलपुर के प्रवास पर रहेंगे

मुख्यमंत्री 02 जनवरी को जगदलपुर के प्रवास पर रहेंगे

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 02 जनवरी को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे। यहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री साय सबेरे 10.45 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से राजकीय विमान द्वारा रवाना होकर 11.30 बजे मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 11.45 से 12.45 बजे ग्राम कंगोली में वेदमाता गायत्री महाविद्यालय भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

तत्पश्चात् मुख्यमंत्री साय 1.30 बजे आदिवासी पीजी कॉलेज हॉस्टल मैदान जगदलपुर पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे। वे अपरान्ह 3.15 बजे मुख्यमंत्री टाउन हॉल जगदलपुर में प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। साय अपरान्ह 3.50 बजे जगदलपुर से रवाना होकर शाम 4.35 बजे माना रायपुर लौट आएंगे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार