वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल की सीलिंग गिरी, 5 कर्मचारी घायल

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल की सीलिंग गिरी, 5 कर्मचारी घायल

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल की सीलिंग गिरी, 5 कर्मचारी घायल

घायल कर्मचारियों का निजी चिकित्सालय में किया गया उपचार

निजी चिकित्सालय (योगिराज हॉस्पिटल) में उपचार कराने पहुंचे घायल कर्मचारी.

मंडला - जिले के कलेक्टर कार्यालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में सीलिंग गिर जाने से 2 महिला कर्मचारी सहित 5 लोग घायल हो गए। सीलिंग उस वक़्त गिरी जब प्रधान मंत्री आवास से  सम्बंधित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग चल रही थी। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मंडला जिले के प्रधान मंत्री आवास से सम्बंधित अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अचानक छत का छज्जा हॉल की सीलिंग पर गिरा और सीलिंग वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग में शामिल कर्मचरियों पर। यदि हॉल पर सीलिंग न होती और छज्जा सीधे कर्मचारियों पर गिरता तो चोट गंभीर हो सकती थी। सीलिंग गिरते ही कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई और वो तत्काल हॉल के बाहर आ गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहाँ उनको प्राथमिक चिकित्सा दी गई। इस घटना पर जिला प्रशासन अधिकृत रूप से कुछ भी कहने से बच रहा है। घटना में घायल कर्मचारियों ने बताया कि वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के दौरान अचानक छज्जा गिर गया जिससे करीब 5 कर्मचारी घायल हो गए। किसी के सर पर तो किसी को शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोट आई है। कर्मचारियों ने बताया कि वो इस भवन पर कई बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हो चुके है लेकिन यह पहली बार है जब इस तरह की घटना हुई है। छज्जा गिरने से घायल होने वालों में ब्लॉक समन्वयक प्रधान मंत्री आवास जनपद पंचायत मंडला आकांशा मिश्रा, उपयंत्री प्राची द्विवेदी, ब्लॉक समंवयक बिछिया आबिद खान, ब्लॉक समंवयक मवई आशीष पांडेय और ब्लॉक समंवयक घुघरी मोहम्मद रफ़ीक खान शामिल है।