1 जनवरी 2023 से एरियर सहित दिया जाए 46 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ: मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच 

1 जनवरी 2023 से एरियर सहित दिया जाए 46 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ: मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच 

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव को पत्र सौंप कर मांग की है कि प्रदेश के शासकीय विभागों निगम-मंडलों में कार्यरत 10 लाख कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान ही 46 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ 1 जनवरी 2023 से एरियार सहित दिया जाए। साथ ही भीषण महंगाई एवं त्योहार को देखते हुए महंगाई भत्ते का लाभ अनियमित संवर्ग के कर्मचारियों को भी दिया जाए।

मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए 1 जुलाई 2023 से चार प्रतिशत महंगाई भत्ते की वृद्धि की है। महंगाई भत्ते का लाभ एरियार सहित देने का निर्णय लिया है जिसका भुगतान केंद्रीय कर्मचारियों को अक्टूबर माह के वेतन में प्राप्त हो जाएगा। अब केंद्रीय कर्मचारियों को 42 प्रतिशत के स्थान पर 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त होगा। कर्मचारी मंच ने मध्यप्रदेश शासन से भी मांग की है कि राज्य शासन शासकीय कर्मचारी निगम मंडल कर्मचारी पेंशनरों स्थाई कर्मियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत वृद्धि करने का निर्णय तत्काल ले। राज्य शासन के 10 लाख कर्मचारी को भी त्योहार से पूर्व चार प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ 1 जुलाई 2023 से एरियार सहित अक्टूबर माह के वेतन में नगद भुगतान किया जाए, ताकि राज्य शासन के कर्मचारियों को भी केंद्र के समान महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत के स्थान पर 46 प्रतिशत प्राप्त हो सके और प्रदेश के 10 लाख कर्मचारियों के परिवार उत्साह से त्यौहार मना सके।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट