रसोई के मसाले खाने का स्वाद बढाने के साथ हमें बीमारियों से दूर रखते हैं

रसोई के मसाले खाने का स्वाद बढाने के साथ हमें बीमारियों से दूर रखते हैं

भोपाल, हमारे रसोई में कई ऐसे मसाले मौजूद होते हैं, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भरपूर भी होते हैं। इन्हीं मसालों मे सें सोंठ और लौंग भी है, ये दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। 
जानिए सोंठ और लौंग के सेवन से क्या फायदा हो सकता है

सोंठ और लौंग को हम सभी ने कभी न कभी जरूर खाया होगा। लेकिन, कुछ लोगों ने ही इन दोनों चीजों का एकसाथ सेवन किया होगा। बता दें, इन दोनों को एकसाथ सेवन करने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। दोनों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं, जो आपको कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं।

दांत दर्द को करे छूमंतर
लौंग और सोंठ में ऐेसे गुण मौजूद होते हैं जो दांतों के दर्द को दूर करने में काफी कारगर माने जाते हैं। अगर आपके दांतों में दर्द हो रहा है तो इसके लिए आप एक लौंग और सोंठ के पाउडर को मिलाकर दांतों के नीचे दबाकर रख लें। ऐसा करने से आपको दर्द से आराम मिलेगा। इसके अलावे लौंग का तेल भी दांत दर्द को दूर करने में फायदेमंद माना जाता है। 

इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद 
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप सोंठ और लौंग का सेवन कर सकते हैं। दोनों में ही एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, जोकि इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। 

बढ़ती है पाचन शक्ति
अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है तो इसमें लौंग और सोंठ आपकी मदद कर सकता है। दोनों को एक साथ खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है। साथ ही पाचन से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलती है।

सूजन कम करने में मदद
वैसे तो शरीर में सूजन की समस्या किसी भी कारण से हो सकती है। ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए आप लौंग और सोंठ का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप दो-तीन चम्मच सोंठ को पानी में उबालकर इसका सेवन करें। 

उल्टी और मतली जैसी समस्या में फायदेमंद
उल्टी और मतली की समस्या होने पर आप लौंग और सोंठ का सेवन कर सकते हैं। ये दोनों ही काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए लौंग को भूनकर इसका पाउडर बना लें फिर इसे सोंठ के पाउडर के साथ मिलाकर शहद के साथ सेवन करें। इससे आपको काफी फायद मिलेगा। इसके अलावे 2 लौंग पीसकर इसमें एक चम्मच चीनी और थोड़ा-सा पानी मिलाकर उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इससे भी फायदा मिलता है।