राशिफल 22 नवंबर 2018

राशिफल 22 नवंबर 2018


मेष:

मित्रों के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। आकस्मिक उपहार मिल सकता है। गणेशजी कहते हैं कि आज आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है। प्रवास की तैयारी रखें। नए कार्य शुरू कर सकते हैं।

वृषभ:

स्वास्थ्य नरम रह सकता है। परिवार में स्नेहियों का विरोध मतभेद खड़ा करेंगे जिससे ग्लानि होगी। परिश्रम का उचित मुआवजा न मिलने के कारण निराशा महसूस करेंगे। आज का दिन खर्चीला साबित होगा।

मिथुन:

सामाजिक, आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। समाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च हो सकते हैं। दांपत्यजीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे।

कर्क:

नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में अधिकारियों के प्रोत्साहन से उत्साहित होंगे। माता तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अधिक निकटता रहेगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह:

नौकरी व्यवसाय में व्यवधान प्रगति में बाधक बनेगी। पदाधिकारियों से आज दूर रहने में ही भलाई है। क्रोध को वश में रखना आवश्यक है। धार्मिक कार्यों या यात्रा-प्रवास से भक्ति भाव प्रकट होंगे।

कन्या:

शत्रु विघ्न उपस्थित कर सकते हैं, सावधान रहें। संभव हो सके तो आज नए कार्य की शुरुआत टाल दें। जलाशय से दूर रहना हितकर है। अत्यधिक खर्च होगा। गूढ़ विद्याओं और रहस्यमय बातों में रुचि जगेगी।

तुला:

दैनिक कार्यों के बोझ से हल्का होने के लिए आज आप पार्टी, सिनेमा, नाटक या पर्यटन का आयोजन कर सकते हैं। नए वस्त्रालंकार खरीदने या परिधान बनाने का अवसर प्राप्त होगा। सार्वजनिक मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे।

वृश्चिक:

आपके हाथ में आए हुए अवसर हाथ में से सरकते हुए प्रतीत होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। ननिहाल पक्ष से कोई समाचार मिलने से मन व्यग्र होगा। आय की अपेक्षा व्यय की मात्रा अधिक रहेगी।

धनु:

उदर संबंधी रोग से परेशान हो सकते हैं। कार्य की असफलता आपके अंदर हताशा लाएगी। क्रोध पर संयम रखें। साहित्य, लेखन तथा कला के प्रति गहरी रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों से मुलाकात रोमांचक बनी रहेगी। वाद-विवाद से बचें।

मकर:

मन में चिंता की भावना रहेगी। समय से भोजन और निद्रा में परेशानी संभव है। स्त्री वर्ग से कोई नुकसान हो सकता है। धन खर्च और अपयश से संभलने की गणेशजी सलाह देते हैं।

कुंभ:

बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। प्रिय व्यक्तियों का साथ और दांपत्यजीवन में अधिक धनिष्ठता अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ और मान प्रतिष्ठा पाएंगे।

मीन:

आर्थिक आयोजन करने के लिए आज शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।