सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन पर आजमाकर देखें समृद्धि के टोटके

सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन पर आजमाकर देखें समृद्धि के टोटके


रक्षाबंधन हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। साल में आने वाले कुल 12 पूर्णिमा में कार्तिक पूर्णिमा के बाद श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन आने वाली पूर्णिमा का सबसे अधिक महत्व है। पूर्णिमा तिथि को प्राचीन हिंदू चिंतन परंपरा में बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। पूर्णिमा तिथि का संबंध देवी लक्ष्मी से माना गया है। इस दिन धन समृद्धि के लिए आप चाहें तो कुछ प्रचलित टोटके आजमा सकते हैं।

माता लक्ष्मी का प्राप्त होता है आशीर्वाद

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन पूर्णिमा के दिन सुबह ही पीपल के पेड़ को पानी दें और माता लक्ष्मी पूजा करें, धूप दीप दिखाकर भोग लगाएं। साथ ही मां को घर आने का निमंत्रण दें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा।


इस उपाय से नहीं होगी धन की कमी

पूर्णिमा के दिन 11 कौड़ियों को माता लक्ष्मी के सामने रखें और उन पर हल्दी लगाएं और पूजा करें। इसके बाद उन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या फिर जहां आप पैसा रखते हों, वहां रख दें। ऐसा करने से नौकरी या बिजनस में धन की कमी नहीं होगी। फिर अगली पूर्णिमा पर भी यही उपाय करें।

धीरे-धीरे समस्या होगी दूर

अगर घर में कोई मानसिक तनाव में या फिर मानसिक परेशानी से गुजर रहा है तो हर पूर्णिमा के दिन खीर बनाकर गरीब बच्चों या जरूरतमंदों को खिला दें। ऐसा करने से धीर-धीरे यह समस्या आपके घर से चली जाएगी।

अशांत ग्रह होंगे इस उपाय से शांत

रक्षाबंधन और पूर्णिमा जैसे दुर्लभ संयोग वाले दिन भगवान शिव और उनके पुत्र गणेशजी की पूजा कर आराधना करें, साथ ही पीली वस्तु का दान करें। ऐसा करने से सभी अशांत ग्रह शांत होंगे और मानसिक शांति भी प्राप्त होगी।

बनता है धन प्राप्ति का योग

रक्षाबंधन वाले दिन घर के मुख्य द्वार पर रंगोली और स्वास्तिक व बनाएं। इससे माता लक्ष्मी आकर्षित होती हैं। साथ ही दक्षिणावर्ती शंख पर लक्ष्मी मंत्र लिखने और जप करने से धन प्राप्ति का योग बनता है। इस शुभ योग में घर में दक्षिणवर्ती शंख की स्थापना को भी धन वृद्धिकारक माना गया है।

इस तरह नारियल माना जाता है शुभ

रक्षाबंधन के दिन पूजाघर में एकाक्षी नारियल स्‍थापित करने से भक्‍तों को मां लक्ष्‍मी की अवश्य कृपा प्राप्‍त होती है। पूजा में इस प्रकार के नारियल को बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा ज्योतिष शास्त्र का मानना है।


मनोकामना होती है इस तरह पूरी

खास मनोकामना की पूर्ति के लिए भगवान शिव को सफेद चंदन, सफेद फूल और साबूदाने की खोर का भोग लगाएं। ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और रोग और संकट घर से दूर रहते हैं। साथ ही रात में चंद्रमा को दूध में शहद और चंदन मिलाकर अर्घ्य दें।