सतना: एक किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सतना
मध्यप्रदेश के सतना जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में आज एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार पडरिया गांव के किसान मनोज कुशवाहा (29) ने अपने घर के पीछे एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल फांसी लगाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वहीं सतना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक विवाहिता संध्या पाठक (36) ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल का आग लगा ली, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। आग लगाने के कारणों की जांच की जा रही है।