शिकार की लालच में आया नरभक्षि तेंदूआ वाटका नाले समीप पिजरे में हुआ कैद

शिकार की लालच में आया नरभक्षि तेंदूआ वाटका नाले समीप पिजरे में हुआ कैद

अमझेरा
बुधवार देर रात 10 बजे अमझेरा के समीप वनग्राम  हाथीपावा  क्षेत्र के वाटका नाला समीप शिकार की लालच में आया नरभक्षि 4 वर्षीय मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया,  पाँच दिन पूर्व मुवाड जंगल मे 7 वर्षीय बालिका कविता पर हमले होने के बाद तेंदुए को पकड़ने को पकड़ने का रिस्क्यु वन विभाग की टीम लगातार कर रही थी, बुधवार देर रात को सफलता मिलने के बाद नरभक्षि तेंदुए को इंदौर के लिए रवाना कर दिया गया ,  दो दिन पहले तेंदुए के पगमार्क नाले के समीप मिले थे इस लोकेशन आधार पर पिजरे के वन विभाग की टीम ने लगाया था , बुधवार देर रात 10 बजे वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि पिजरे से आवाज आ रही है वन विभाग का अमला मोके पर पहुचने के बाद पिजरे शटर डाउन कर ताला लगाया रात में ही तेंदुए को विभाग के वाहन से रवाना कर दिया गया।

अमझेरा क्षेत्र के भेरू घाट जंगल मे लगातार हो रहे  तेंदुए के  हमले से वारदात बढ़ते जा रही है पिछले दो वर्षों में पाँच बालक- बालिका को तेंदुआ शिकार कर चुका है , पाँच दिन पूर्व मुवाड के समीप भी 6 वर्षीय बालिका को दोपहर 3 बजे  झाड़ी के पीछे से आकर हमला कर दिया था  गनीमत रहा कि बालिका के बड़े पापा साथ चल रहे थे जिन्होने  10 मिनिट तक तेंदुआ का आमना -सामना करके बालिका को बचा लिया था,  इस घटना के बाद से ही दशहत लगातार बढ़ रही थी ,उक्त तेंदुआ 4 वर्षीय नर बताया जा रहा है।

वातका नाला समीप पहले भी तेंदुआ पिंजरे में कैद हो चुका है ,इस बार वन विभाग अमझेरा, गंधवानी ,सरदापुर, टांडा टीम के कर्मचारियों ने डी एफ ओ के मार्गदर्शन में टीम बनाकर रिस्क्यु किया था ,पिछली बार वन प्राणी  सग्रहालय इंदौर  की टीम ने रिस्क्यु किया था।

इनका कहना
पग मार्क अनुशार लोकेशन मिल रही थी अमझेरा, टांडा, सरदापुर टीम की सफलता से पिंजरे में 4 वर्षीय नर तेंदुआ कैद हुए है इंदौर भेजा गया है"
अक्षय राठोर, डी एफ ओ वन विभाग धार