व्यापमं : एमपी जेल प्रहरी भर्ती-2020 परीक्षा का रिजल्ट जारी
भोपाल
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी व्यापमं ने जेल प्रहरी भर्ती के ऑनलाइन परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं. अभ्यर्थी अपने नतीजे व्यापमं की वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह परीक्षा 11 दिसंबर से 24 दिसंबर 2020 के बीच हुई थी. इसके जरिए 228 से अधिक पद भरे जाने हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई से 24 जुलाई 2020 के बीच हुए थे.
जो अभ्यर्थी फेज-1 परीक्षा में सफल हुए होंगे उन्हें फेज-2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. फेज-2 में अभ्यर्थियों का फिजिकल स्टैंडर्ड और फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट होगा. परीक्षा मंडल इसकी तिथि और स्थान की घोषणा जल्द ही अपनी वेबसाइट पर नोटिस जारी करके करेगा. इसके लिए नियमित तौर पर वेबसाइट देखते रहें.
ऐसे चेक करें जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के नतीजे
- सबसे पहले व्यापमं की वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं
- अब होम पेज पर ‘First Phase Result - Jail Department - Prahari (Karyapalik) Recruitment Test 2020’ लिंक पर क्लिक करें
- अब आपको एक नए पेज पर रिडायरेक्ट कर देगा
- नए पेज पर अपना अप्लीकेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि एंटर करके सबमिट कर दें
- अब व्यापमं जेल प्रहरी रिजल्ट- 20220 ओपन हो जाएगा
- इसे भविष्य के रेफरेंस के लिए डाउनलोड व प्रिंट आउट भी कर सकते हैं
bhavtarini.com@gmail.com 