राशिफल 20 जनवरी 2019

राशिफल 20 जनवरी 2019

मेष:

आज आप का दिन शुभफलदायी होगा। विचारों में अति शीघ्र परिवर्तन आने की वजह से आज कोई भी महत्‍वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। किसी विशेष यात्रा के योग हैं। लेखनकार्य के लिए अच्छा दिन है। बौद्धिक एवं तार्किक विचार का आदान-प्रदान हो सकता है। किसी भी महिला के साथ विवाद में न उतरें।

वृषभ:

मन को स्थिर रखना फायदेमंद होगा। अर्निणय वाली मनोदशा के फलस्वरूप हाथ आए अवसर आज आप गवां सकते हैं। समझौता करने की प्रवृत्ति अपनाने पर, किसी से संघर्ष नहीं होगा। यात्रा पर न जाना ही बेहतर होगा। लेखक, कलाकार एवं सलाहकारों के लिए दिन बहुत अनुकूल है।

मिथुन:

लक्ष्मीजी की कृपा से आज का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी होगा। स्वादिष्ट व उत्तम भोजन, सुंदर वस्‍त्र से आज का दिन अत्यंत आनंददायी होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। धन का अधिक व्यय न हो इसका ध्यान रखें। उपहार मिलने से मन आनंदित होगा।

कर्क:

असमंजस जैसी स्थिति के कारण कोई भी महत्‍वपूर्ण निर्णय आज न लें। परिजनों से मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक कार्यों में खर्च हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। मन में कोई भ्रम न रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानहानि एवं धनहानि से बचने का प्रयास करें।

सिंह:

आज का दिन लाभदायी है। मित्रों व खासकर महिला मित्रों से लाभ होने की संभावना है। किसी सुंदर स्थल के पर्यटन की संभावना है। सही समय पर निर्णय न लेने के कारण हाथ आया अवसर जा सकता है। सभी कार्य ध्‍यान से करें। व्यापार एवं आर्थिक लाभ के योग हैं।

कन्या:

आज का दिन शुभ फलदायी है। नए कार्य संपन्न होंगे। व्यापारी वर्ग एवं नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय बहुत अच्छा है। व्यापार में लाभ एवं नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पिता से लाभ होने की संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा।

तुला:

व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ की संभावना है। नौकरी व व्यापार में सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग नहीं मिलेगा। लंबी यात्रा व किसी धार्मिक स्थल पर जाना संभव है। लेखनकार्य एवं बौद्धिक क्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे। विदेश से प्रियजनों के समाचार मिलने से आनंद की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक:

आज का दिन शांतिपूर्वक व सावधानीपूर्वक बिताने का प्रयास करें। नए कार्यों में असफलता मिल सकती है। क्रोध पर संयम रखें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। खर्चा बढ़ने से आर्थिक संकट भी खड़ा हो सकता है।

धनु:

आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मनोरंजन के कार्यों से जुड़े रहने की संभावना है। जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। मित्रों के साथ प्रवास, पर्यटन का आयोजन हो सकता है। लेखनकार्य के लिए दिन बहुत अनुकूल है। साझेदारी से लाभ होगा।

मकर:

व्यापार में विकास के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। धन के लेन-देन में भी सफलता मिलेगी। व्यापार से संबंधित कार्यों में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग भी मिल सकता है।

कुंभ:

आपकी वाणी तथा विचारो में शीघ्र परिवर्तन होगा। बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। लेखनकार्य तथा रचनात्मक प्रवृत्तियों से आनंद मिलेगा। आकस्मिक खर्च की संभावना है। सही पाचन न होने की स्थिति में बदहजमी जैसी बीमारियां हो सकती है।

मीन:

गणेशजी कहते हैं कि आज आप में उत्साह और स्फूर्ति की कमी हो सकती है। विवाद से दूर रहें। अस्वस्थता का अनुभव होगा। कई अप्रिय घटनाओं से आपका मन खराब हो सकता है। नौकरी में चिंता रहेगी। धन और कीर्ति की हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा।