मुख्यमंत्री  चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में मौल का पौधा रोपा

मुख्यमंत्री  चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में मौल का पौधा रोपा

 भोपाल

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास में मौल का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री  चौहान प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं।

मौल एक सुपरिचित वृक्ष है। इसे संस्कृत में केसव, हिन्दी में मोलसरी या बकुल कहा जाता है। मौल एक औषधीय वृक्ष है, इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है।