मिशन नगरोदय: प्रदेश के 407 नगरीय निकायों में बारह मार्च से आयोजन
भोपाल
प्रदेश के407 नगरीय निकायों में बारह मार्च को मिशन नगरोदय का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभ का वितरण और नगरीय अधोसंरचना के भूमिपूजन और लोकार्पण की कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में एक लाख 60 हजार हितग्राहियों को पहली और दूसरी किश्त के वितरण की शुरुआत की जाएगी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को लाभ वितरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना फेस तीन अमृत, स्मार्ट सिटी सहित नगरीय निकायों में अधोसंरचना के कार्यो का भूमिपूजन और शिलान्यास तथा लोकार्पण किया जाएगा।
नगरीय निकायों को सड़क मरम्मत के लिए राशि का वितरण किया जाएगा। निकायों के पंचवर्षीय विकास के रोडमैप का विमोचन किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत वितरण और नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना कार्यो का लोूकार्पण तथा शिलान्यास होंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसी एक जिले के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसका प्रसारण दोपहर तीन बजे से शेष सभी निकायों के कार्यक्रमों में किया जाएगा।
कार्यक्रम में स्थानीय महिला स्वसहायता समूहों,प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली और दूसरी किश्त प्राप्त करने वाले हितग्राही, पीएम स्वनिधि के लाभार्थी और अन्य नागरिकों और जनप्रतिनिधिायों को भी आमंत्रित किया जाएगा। स्थानीय कार्यक्रम में निकाय की पंचवर्षीय विकास रोडमैप पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
bhavtarini.com@gmail.com 