मंत्री सिसौदिया ने किया गुना में 100 बेडेड कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ
भोपाल
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया ने गुना के पवन मांगलिक भवन में 100 बेड के कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ किया। पंचायत मंत्री सिसोदिया ने बताया कि राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना सहित पूरे देश में बढ़ते कोरोना के मरीजों को लेकर चिंतित हैं। उनके द्वारा कैलाशवासी माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के तहत ग्वालियर, शिवपुरी और गुना में अस्थाई क्वारेंटाइन सेंटर खोले रहे हैं।
इसी कड़ी में आज गुना में 100 बेड वाले क्वारेंटाइन सेंटर का शुभारंभ किया गया। सिसौदिया ने बताया कि इस क्वारेंटाइन सेंटर में दवाइयाँ, नाश्ता, खाना आदि नि:शुल्क दिया जायेगा। विधानसभा बमोरी में भी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में 30 ऑक्सीजन बेड और 20 बेड ग्राम झागर के उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैयार किये जा रहे हैं। इस मौके पर गुना विधायक गोपीलाल जाटव, जिला भाजपा अध्यक्ष गजेंद्र सिकरवार सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।
bhavtarini.com@gmail.com 