भोपाल, इंदौर और जबलपुर में रविवार को लॉकडाउन

भोपाल, इंदौर और जबलपुर में रविवार को लॉकडाउन

भोपाल
 महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों के साथ मध्य प्रदेश  में भी दिनों दिन स्थिति गंभीर होती जा रही है।नाइट कर्फ्यू और तमाम सख्ती के बावजूद तेजी से कोरोना वायरस  के आंकड़े बढ़ रहे है। आज शुक्रवार मप्र (MP) में 1140 नए कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) सामने आए है, वही 7 की मौत हो गई। इसमें इंदौर में 302 और भोपाल में 203 कोरोना पॉजिटिव मिले है। यह आंकड़ा साल 2021 का सबसे बड़ा आंकड़ा है।


इन आंकड़ों को देखने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंहव चौहान ने आज आपात बैठक बुलाई और फैसला किया है कि भोपाल, इंदौर और जबलपुर में  रविवार 21 मार्च 2021 को टोटल  लॉकडाउन रहेगा, वही 31 मार्च 2021 तक तीनो शहरों में स्कूल(School) कॉलेज (College) भी पूरी तरह से बंद रहेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि त्रि-आयामी प्रयासों के अंतर्गत सबसे पहले कोरोना से बचाव के लिए प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान पर जोर दिया गया है। इसके बाद जिन जिलों में अधिक संक्रमण हो रहा है, उन जिलों में वैक्सीनेशन कार्य को प्राथमिकता और जो नागरिक संक्रमित हो जाते हैं ,उनके समुचित उपचार के प्रबंध का कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री ने अपील की कि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नागरिक पूरी सावधानियाँ बरतें। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा आर्थिक गतिविधियाँ बंद नहीं होने दी जाएंगी। कोरोना से निपटने के लिए हर सावधानी आवश्यक है। प्रदेशवासियों से अपील है कि वे फेस मास्क के अनिवार्य उपयोग के साथ ही निर्धारित गाइडलाइन का पालन कर सहयोग करें। प्रदेश में वैक्सीनेशन कार्य भी चल रहा है।

शिवराज सिंह चौहान कहा कि राज्य सरकार अधिक संक्रमण वाले जिलों में वैक्सीनेशन कार्य को प्राथमिकता देते हुए इसकी गति बढ़ाएगी। अधिक भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम नहीं किए जाएं। जो कार्यक्रम हों वे कम उपस्थिति और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हों। इसके साथ ही जो गाइड लाइन बनाई गई है उसका सभी लोग पूरी तरह पालन करें।