बोर्ड एग्जाम: अंतिम फैसला न होने से असमंजस
भोपाल
मप्र में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के एमपी बोर्ड के 30 अप्रैल से शुरू होने वाले एग्जाम जून महीने तक टल सकतें हैं। सूत्रों के हवालों से खबर के मुताबिक स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि कोरोना संक्रमितों की बढ़ती तादाद को देखते हुए बोर्ड एग्जाम करा पाना संभव नहीं है। ऐसे में एग्जाम को टाला जा सकता है। हालाकि आधिकारिक तौर पर इसके आदेश अभी जारी नहीं हुए हैं।
गौरतलब है राजधानी समेत प्रदेशभर के ज्यादातर जिलों में कोरोना से निपटने के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया जा चुका है वहीं,भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित कई जिलों में 19 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है ताकि कोरोना वायरस की स्थितियां नियंत्रण में रहें। ऐसी तमाम वर्तमान में उपजी परिस्थतियों को देखते हुए 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड एग्जाम हो पाना बेहद मुश्किल है। हालांकि 17 अप्रैल से शुरू होने वाले पे्रक्टिकल एग्जाम पर भी संशय बना हुआ है।
एमपी बोर्ड के शासकीय स्कूलों में सोमवार से 9 -11 वीं के मेंस एग्जाम एवं 10-12 वीं के प्री-बोर्ड एग्जाम ओपन बुक पैटर्न पर शुरू हो गए। इसके लिए 80 से 90 फीसदी छात्रों को कॉपियां पेपर वितरित कर दिए गए हैं। इसके अलावा छात्रों को कॉपियां जमा करने के लिए 10 दिन की मोहलत दी गई है। डीईओ नितिन सक्सेना ने बताया कि कंटेनमेंट इलाकों में लॉकडाउन हटने के बाद वितरित की जाएंगी। जिला शिक्षा कार्यालय के मुताबिक जिलेभर के 134 स्कूलों के 9 वीं एवं 11 के छात्रों के मेंस एग्जाम के लिए कॉपियां पेपर छात्रों को वितरित कर दिए गए हैं। वहीं,10 वीं एवं 12 वीं के भी पेपर कॉपियां छात्रों को मुहैया करा दी गई हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 