बीना में 1000 बेड का बनेगा अस्पताल, आॅक्सीजन की आपूर्ति में नहीं होगी देरी
भोपाल
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने आज बीना रिफायनरी (आगाशोध चक्क) के पास बन रहे 1000 बेड के अस्थायी कोविड अस्पताल के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री सिंह को इस कोविड अस्पताल के मानीटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। यहां से कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों को उपचार के लिए आक्सीजन सप्लाई की जाएगी।
मंत्री सिंह ने जिला प्रशासन के अफसरों के साथ अस्थायी अस्पताल निर्माण के निरीक्षण के दौरान कम्युनिकेशन सिस्टम, सड़Þक, बिजली, पानी, सफाई, मेडिकल फैसिलिटी उपलब्ध कराने के लिए कहा। साथ ही बीना रिफायनरी के अफसरों से भी बात की और जल्द से जल्द कोविड केयर सेंटर बनवाने के लिए चर्चा की ताकि जरूरत होने पर लोगों की जान बचाई जा सके।
यहां जाने आने के लिए दो रास्तों से करीब डेढ़ किलोमीटर की अप्रोच रोड बनाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए गए हैं। इसी प्रकार इलेक्ट्रिसिटी की लगातार आपूर्ति के लिए एमपीईबी के अधिकारियों को सब स्टेशन का प्रपोजल बनाकर कार्य शुरू करने के लिए कहा गया है। अस्थाई अस्पताल के स्थान पर कम्युनिकेशन सिस्टम के लिए बीएसएनएल के प्रबंधक को व्यवस्था के लिए निर्देश दिए गए हैं।
सीएम चौहान द्वारा लिए गए फैसले के मद्देनजर सागर कलेक्टर दीपक सिंह ने भी बीना रिफाइनरी की आॅक्सीजन प्लांट का भ्रमण इंडस्ट्रियल आॅक्सीजन निर्माण की जानकारी ली थी। यहां उन्हें बताया गया कि इंडस्ट्रियल आॅक्सीजन 90 प्रतिशत आॅक्सीजन की क्षमता वाली होती है जबकि मेडिकल आॅक्सीजन में आॅक्सीजन का प्रतिशत 95 प्रतिशत होता है। इंडस्ट्रियल आॅक्सीजन को मेडिकल आॅक्सीजन में परिवर्तित कर उसे संक्रमित मरीजों के उपचार में उपयोग में लाया जाएगा। अस्पताल के लिए जिला प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी, एमपीईबी, पीआईयू अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वे सक्रियता से इस दिशा में कार्य करें जिससे शीघ्र अतिशीघ्र आॅक्सीजन सप्लाई सहित अन्य काम तेज करें ताकि शासन की मंशा के मुताबिक जल्द व्यवस्था बन सके।
bhavtarini.com@gmail.com 