कोरोना कर्फ्यू: आरटीओ का काम प्रभावित, 15 मई तक बंद करने की मांग

कोरोना कर्फ्यू: आरटीओ का काम प्रभावित, 15 मई तक बंद करने की मांग

भोपाल
भोपाल में बीते दो सप्ताह से कोरोना कर्फ्यू होने के कारण आरटीओ भोपाल में कामकाज पूरी तरह से बंद है। लोग काम के लिए नहीं आ रहे हैं, इस कारण कामकाज प्रभावित है। ऐसे में अब कर्मचारियों की मांग है कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए भोपाल आरटीओ को 15 मई तक के लिए स्थायी तौर पर बंद कर दिया जाए।

कर्मचारियों ने इस संबंध में पासपोर्ट आॅफिस का हवाला दिया है कि वहां पर काम 30 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है। मप्र राज्य परिवहन कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष श्याम यादव ने परिवहन मंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने आरटीओ कार्यालय को बंद करने की मांग की है।

इधर प्रदेश में दिन प्रतिदिन कोरोना संकट बढ़ता जा रहा है। इसके बाद भोपाल और इंदौर के पंजीयन कार्यालय खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। भोपाल और इंदौर कलेक्टर रजिस्ट्री कार्यालय खोलने के आदेश जारी कर सकते हैं। इसलिए मप्र पंजीयन अधिकारी एवं कर्मचारी संघ ने दोनों जिलों में विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि दोनों जिलों कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसमें कार्यालय खोलकर स्थिति और बिगड़ सकती है। कार्यालय खुलने से लोग एक दूसरे के ज्यादा संपर्क में आएं। इसलिए रजिस्ट्री कार्यालय 15 मई तक बंद रखे जाएं।