अब गाइड बिना पचमढ़ी में नहीं होगा सैर-सपाटा

अब गाइड बिना पचमढ़ी में नहीं होगा सैर-सपाटा

रोजगार बढ़ाने प्रबंधन की पहल

भोपाल, अगर आप सतपुड़ा की रानी कहे जाने वाले हिल स्टेशन पचमढ़ी घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है क्योंकि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने पर्यटकों के लिए एक नई व्यवस्था शुरू की है। इस नई व्यवस्था के तहत अब पर्यटक बिना गाइड के पचमढ़ी में किसी टूरिस्ट स्पॉट पर नहीं घूम पाएंगे।

खेती-किसानी और गांव की महत्वपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करें लिंक...

जागत गांव डाट काम

इसका सीधा फायदा यहां कोरोना संकट के चलते आर्थिक मंदी से जूझ रहे गाइड को मिलेगा। उन्हें बड़ी संख्या में रोजगार मिल पाएगा। वहीं प्रबंधन का यह भी मानना है कि पर्यटक कई बार अपनी लापरवाही के चलते हादसों का शिकार हो जाते हैं ऐसे में उनकी सुरक्षा की दृष्टि से भी ये फायदेमंद साबित होगा। पर्यटकों को पर्यटन स्थलों जाने के पहले काउंटर से रसीद कटवाना होगी। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को गाइड के तौर पर प्रशिक्षण दिया गया है। पचमढ़ी, बोरी, चूरना और मढ़ई जैसे पर्यटन स्थलों में गाइड तैनात किए गए हैं। इसके नाम व पूरा विवरण वन विभाग के पास है। पचमढ़ी में रोस्टर प्रणाली के तहत गाइड पर्यटकों के साथ भेजे जाएंगे। ये गाइड पर्यटकों के साथ जिप्सी में मौजूद रहेंगे। पर्यटन स्थल की हर छोटी-बड़ी जानकारी पर्यटकों को देंगे। किसी तरह की परेशानी होने पर वन विभाग या संबंधित अधिकारियों से संपर्क भी करेंगे।