बंद पड़े ट्यूबवेल का सालाना बिजली बिल करीब डेढ़ करोड़

बंद पड़े ट्यूबवेल का सालाना बिजली बिल करीब डेढ़ करोड़
भोपाल, नगर निगम बिजली की खपत को कम करने के लिए गर्मी के सीजन में आम लोगों को प्यासा मारने में उतारू हो चुका है। दरअसल बिजली के भारी भरकम बिलों को देखकर निगम प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। निगम के जिम्मेदार अफसरों ने कार्यालयों में बिजली की फिजूल खर्ची को कम करने के बजाए शहर में इधर-उधर कॉलोनियों में करवाए गए ट्यूबवेल बंद करने का फरमान जारी किया है। शहर में लगभग 1154 ट्यूबवेल हैं। इनमें से लगभग 175 ट्यूबवेल बंद है। 50 फीसदी मौके पर नहीं है। बंद पड़े ट्यूबवेल का सालान बिजली बिल करीब डेढ़ करोड़ आता है। करोड़ों रुपए आ रहे बिजली बिल का ग्राफ कम करने के लिए निगम प्रशासन ने जलकार्य शाखा के सभी सहायक यंत्रियों को निर्देश दिया है कि जोन में बंद किए जा सकने वाले ट्यूबवेलों की लिस्ट बनाई जाए।