नाराज मंगेतर ने साले और सास को मारी गोली

नाराज मंगेतर ने साले और सास को मारी गोली
भोपाल, भोपाल के शाहपुरा इलाके में एक सिरफिरे मंगेतर ने शादी टूट जाने से नाराज होकर युवती के भाई और उसकी मां को गोली मार दी। गोली लगने से युवती के भाई की मौत हो गई। जबकि उसकी मां का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आरोपी एसएफए का जवान है, उसने युवती के भाई और उसकी मां को घर में घुसकर गोली मारी। सातवीं बटालियन का जवान ने वर्दी पहनकर उसने अपनी सर्विस इंसास राइफल से गोलियां चलाई थी। युवती और उसके परिवार के सदस्यों ने बंदूक छींन ली और उसे कमरे में बंद कर दिया। अगर वह ऐसा नहीं करते तो सभी लोगों को गोली माकर उन्हें मौत के घाट उतार देता। पुलिस के मुताबिक शाहपुरा में रहने वाले जगत सिंह धाकड़ वन विभाग में ड्रायवर हैं। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटी और दो बेटे हैं। पहली बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि दूसरी बेटी की शादी उन्होंने एसएएफ में पदस्थ जवान अजीत सिंह चौहान से तय की थी। अक्टूबर ने दोनों की सगाई की थी, और मई में उनकी शादी होने वाली थी। बाद में उसकी सायको जैसी हरकतों को देखते हुए युवती ने रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया था। देर रात में वह युवती के घर पहुंचा और अपनी सर्विस इंसास रायफल से उसके भाई रितेश धाकड़ और मां जानकी बाई को गोली मार दी थी। हमले में रितेश की मौत हो गई, लेकिन उसकी मां जानकी बाई की हालत गंभीर बनी हुई है। एसएएफ जवान ने मां-बेटे को अपनी सर्विस राइफल इंसास से गोली मारी है। इतना ही नहीं इस वक्त वह अपनी फुल वर्दी में था। पीड़ित परिवार के मुताबिक आरोपी इस कदर गुस्से में था कि वह पूरे परिवार को ही गोली मार देगा। लेकिन हमने समय रहते उसके हाथ से राइफल छीन ली।

अक्टूबर 2020 में उसकी सगाई हुई थी

‘रायसेन जिले के रहने वाले अजीत सिंह चौहान से अक्टूबर 2020 में उसकी सगाई हुई थी। वह सातवीं बटालियन में पदस्थ था। दोनों का यह रिश्ता परिवार की सहमति से तय हुआ था। 2 मई 2021 को दोनों की शादी होने वाली थी। सगाई तय होने के बाद वह लगातार उस पर शक करता और उसकी सहेलियों को भी फोन पर धमकी देता।

सायको जैसी हरकतों को देखते हुए हमने शादी नहीं करने का फैसला लिया

कुछ दिन पहले मेरे घर पर आया और मां को धमकाने लगा। उसकी सायको जैसी हरकतों को देखते हुए हमने शादी नहीं करने का फैसला लिया। बीती रात करीब 11.30 बजे वह मेरे कमरे में आया और कहने लगा कि वह उससे शादी करना चाहती य नहीं। मैंने शादी करने की बात से इंकार कर दिया तो वह बिफर गया। चीख पुकार सुनकर मेरे भाई रितेश धाकड़ और मां जानकी धाकड़ आ गई। इससे गुस्सा होकर उसने अपने पास रखी रायफल से पहले रितेश को गोली और फिर को गोली मार दी। इसके बाद मैंने और परिवार के सदस्यों ने उसकी बंदूक छींन ली और उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वह अपने भाई को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां कुछ देर बार डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि मां उसकी की हालत गंभीर बताई जा रही है।’