पहलवानों के समर्थन में उतरे नक्सली, जारी किया प्रेस नोट

जगदलपुर, भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ चल रहे पहलवानों के आंदोलन का अब नक्सलियों ने भी समर्थन किया है। नक्सलियों की महिला संगठन ने कहा है कि, देश का नाम रोशन करने वाले पहलवानों को जिस तरह से घसीटा गया, उनके साथ दुव्र्यवहार किया गया, यह निंदनीय है, लेकिन हमारी बहनों ने तिरंगा झुकने नहीं दिया। अब लोकतंत्र के प्रेमी इनके आंदोलन को समर्थन दें।
नक्सलियों की क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन दंडकारण्य कमेटी की प्रवक्ता और खूंखार नक्सली रामको ने प्रेस नोट जारी किया है। रामको ने कहा इंसाफ की गुहार लगाने वाली हमारी बच्चियों के साथ ही नाइंसाफी हुई है। देश को सम्मान दिलाने वाली बहनों को राजधानी दिल्ली की सड़कों पर अपमानित किया गया है। इनके साथ हुए इस दुव्र्यवहार से महिला विरोधी और दमनकारियों का चेहरा सामने आया है। रामको ने कहा कि शांतिपूर्वक चलने वाले इनके विरोध प्रदर्शन पर बल का प्रयोग किया गया है। खिलाडिय़ों के धरना शिविर को उखाड़ फेंका गया। उल्टा आंदोलनकारियों पर ही केस दर्ज कर दिया गया। उन्हें जबरन घसीटते हुए अरेस्ट किया गया। यह बेहद ही निंदनीय है। नए संसद भवन के बाहर जब ये सब हो रहा था तो उस समय बृजभूषण सिंह भवन के अंदर मीडिया के सामने अपने चेहरे को दिखा रहे थे। नक्सली लीडर ने कहा कि, लोकतंत्र प्रेमी खिलाडिय़ों के समर्थन में उतरें।