ड्यूटी से पहले सभी को लगा कोरोना वेक्सीन
भोपाल, मध्यप्रदेश के 34 आईएएस अधिकारी पांच राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, बंगाल और पांडीचेरी विधानसभा के चुनाव कराएंगे। चुनावी ड्यूटी पर जाने वाले मध्यप्रदेश के सभी आईएएस अधिकारियों को कोरोना से बचाने के लिए उनका वेक्सीनेशन कराया गया है। ये अधिकारी 18 मार्च से अपने अपने चुनाव क्षेत्रों में मोर्चा संभाल लेंगे।
खेती-किसानी और गांव की महत्वपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करें लिंक...
मध्यप्रदेश कॉडर के आईएएस अधिकारियों को इस बार वीडियो कोरोना के चलते वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रशिक्षण दिया गया और उनके तैनाती स्थलों की जानकारी दी गई।
जो आईएएस इस बार अन्य राज्यों में चुनाव कराने जा रहे है उनमें अजीत कुमार, अलका श्रीवास्तव, शैलबाला मार्टिन,अनुराग वर्मा, अशोक चौहान, अश्विनी राय, भरत यादव, चंद्रशेखर बालिंबे, छोटे सिंह, दीपक कुमार सक्सेना, धनराजू एस, दिनेश श्रीवास्तव, गिरीश शर्मा, गौतम सिंह, हरिसिंह मीना, हरजिंदर सिंह,जगदीश चंद्र जटिया, केडी त्रिपाठी, माल सिंह भयड़िया, मनोज खत्री, राजीव शर्मा,राजेश ओगरे,आरपीएस जादौन, रविन्द्र सिंह, सपना निगम, सरिता बाला प्रजापति, शमीमुद्दीन, शशांक मिश्रा, शशि भूषण सिंह, स्वरोचिस सोमवंशी, स्वतंत्र कुमार सिंह , तरुण भटनागर, उषा परमार और वीरेन्द्र कुमार शामिल है।
इस बार चुनाव के दौरान चूंकि कोरोना संक्रमण का खतरा भी है इसलिए चुनाव ड्यूटी पर जाने वाले सभी अधिकारियों को कोरोना के टीके लगवा दिए गए है। इसका दूसरा डोज 28 दिन बाद लगेगा। सभी को मास्क का इस्तेमाल करने, सेनेटाईजर का इस्तेमाल करने और सोशल डिस्टेंसिंग की गाइडलाइन का पालन करने और चुनाव के दौरान कराने के निर्देश दिए है।