महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 51 उम्मीदवारों की सूची

महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 51 उम्मीदवारों की सूची

मुंबई
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ गहन विचार विमर्श के बाद 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

रविवार को पार्टी की ओर से जारी सूची में बड़े नामों की बात करें तो महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अशोक च्वहाण को भोकर सीट से मैदान में उतारा गया है।

इसके आलवा चर्चित नेताओं की सूची में नितिन राउत को नागपुर उत्तर, परिनीति शिंदे को सोलापुर सेंट्रल, विश्वजीत पतंगराव कदम को पलुस कड़ेगांव और अमित विलास राव देशमुख को लातूर शहर सीट से पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। सूची में कांग्रेस विधान परिषद के नेता केसी पड़ावी का भी नाम शामिल है।

125 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

कांग्रेस महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। विधानसभा की कुल 288 सीट में से कांग्रेस और एनसीपी दोनों 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। शेष 38 सीटें अन्य सहयोगी दलों के लिए छोड़ी गई हैं। 2014 के चुनाव की बात करें तो महाराष्ट्र में कांग्रेस ने 42 सीटों पर कब्जा जमाया था जबकि एनसीपी के खाते में 41 सीटें आईं थीं।

21 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट

बता दें कि महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। मतगणना और चुनाव परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव लड़ने के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर है।