व्हाटसअप को टक्कर देने गूगल लांच करेगा नया मैसेजिंग फीचर, बिना इंटरनेट होगी चैटिंग

व्हाटसअप को टक्कर देने गूगल लांच करेगा नया मैसेजिंग फीचर, बिना इंटरनेट होगी चैटिंग

ऑनलाइन चैटिंग की दुनिया में व्हाटसअप सबसे कारगर ऐप है। हालांकि इंटरनेट न होने की वजह से व्हाटसअप से चैटिंग नहीं किया जा सकता है। जहां नेटवर्क या वाईफाई नहीं होता है, तो उस दौरान व्हाटसअप भी उपयोगी नहीं होता है। अब गूगल की ओर से मैसेजिंग ऐप के लिए एक नया सैटेलाइट मैसेजिंग फीचर पेश किया जा रहा है। 

मोबाइल टॉवर की जरुरत नहीं होगी

इसमें यूजर का गूगल मैसेजिंग फीचर सीधे सैटेलाइट कनेक्टिविटी से लिंक करेगा। मतलब इसके लिए मोबाइल टॉवर की जरुरत नहीं होगी। सीधे गूगल सैटेलाइट मैसेजिंग टूल ओपन करके मैसेज कर पाएगा। इसमें आपका फोन सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट रहेगा। इसमें दोतरफा मैसेजिंग की जा सकेगी। पिछले हफ्ते की रिपोर्ट की मानें, तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई चैटबॉट जेमिनी के एंटीग्रेशन के साथ गूगल मैसेजिंग ऐप का एक नया बीटा वर्जन शुरू करने जा रहा है।

आपातकालीन सर्विस के साथ ही जरूरी मैसेज का रिप्लाई करने की सुविधा 

गूगल सैटेलाइट मैसेजिंग फीचर की एंट्री से व्हाटसअप को जोरदार टक्कर  मिलने की उम्मीद है। साथ ही गूगल का नया मैसेजिंग फीचर आईफोन के इमर्जेंसी मैसेजिंग फीचर से भी काफी बेहतर होगा, क्योंकि इसमें आपातकालीन सर्विस के साथ ही जरूरी मैसेज का रिप्लाई करने की सुविधा होगी। इसमें यूजर्स अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद किसी भी संपर्क साध पाएगा।

गूगल मैसेजिंग ऐप अपने इमेज-शेयरिंग इंटरफेस में सुधार कर रहा

अभी यह नहीं पता है कि इस फीचर को यूजर्स के लिए कब उपलब्ध कराया जाएगा। एंड्रॉइड ओएस "ऑटो-कनेक्टेड टू सैटेलाइट" नोटिफिकेशन के साथ-साथ स्टेटस बार में एक सैटेलाइट आइकन के साथ आता है। गूगल अपनी मैसेजिंग सर्विस को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। मैसेजिंग ऐप अपने इमेज-शेयरिंग इंटरफेस में सुधार कर रहा है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट