मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत कोरोना की चपेट में

भोपाल
 मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government) के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) को कोरोना (Corona)ने अपनी चपेट में ले लिया है। मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput)ने ट्वीट कर खुद के पॉजिटिव होने की जानकरी शेयर की। गोविन्द सिंह राजपूत की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(CM Shivraj Singh Chauhan), गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (HM Dr Narottam Mishra) और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (MP Jyotiraditya Scindia)  शीघ्र स्वाथ्य लाभ की कामना की है।

कोरोना की रफ्तार फिर डराने लगी है। मध्य प्रदेश में 24 घंटे में 2,546 संक्रमित केस मिले हैं। यह आंकड़ा एक दिन में 6 महीने बाद सामने आया है। इससे पहले 17 सितंबर 2020 को 2,552 पाॅजिटिव केस मिले थे। पिछले एक माह में 35,624 लोग कोरोना वायरस के शिकार हुए। यह फरवरी की तुलना में 5.34 गुना ज्यादा है।

भोपाल, इंदौर और जबलपुर के बाद अब ग्वालियर में भी 1 दिन में 100 से अधिक केस मिलने लगे। 24 घंटे में भोपाल में 499, इंदौर में 638, जबलपुर में 170 और ग्वालियर में 107 कोरोना संक्रमित मिले हैं। यानी प्रदेश के 55% संक्रमित इन चार महानगरों में आए हैं। एक्टिव केस की संख्या भी रोज करीब 1 हजार बढ़ रही है। प्रदेश में कुल एक्टिव केस 18,057 पहुंच गए हैं।

एक्टिव केस बढ़ने से अस्पतालों में इलाज के लिए बेड कम पड़ने लगे हैं। सरकारी अस्पतालों में बेड लगभग फुल हो चुके हैं। हालांकि सरकार ने 31 मार्च को सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में 15,482 बेड बढ़ाने का दावा किया है। इसमें भोपाल में 2,015 और इंदौर में 5,114 अतिरिक्त बेड बढ़ाए गए हैं। साथ ही होम आइसोलेशन के लिए सरकार ने नई गाइडलाइन भी जारी की है।