भोपाल में अगले हफ्ते से बिजली संकट, बिजली विभाग के 150 से ज्यादा कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पर अब कोरोना वायरस का असर बिजली सप्लाई पर देखा जा रहा है. आने वाले दिनों पर शहर की बिजली सप्लाई पर संकट पड़ सकता है. इसके पीछे बिजली विभाग के 150 से ज्यादा कर्मचारी अधिकारियों का कोरोना पॉजिटिव होना बताया जा रहा है. शहर के सबसे पॉश इलाका चार इमली में भी 40 फीसदी कर्मचारी पॉजिटिव हैं.
बता दें कि बिजली कंपनी के अधिकारी कर्मचारी लगातार तेजी से कोरोना के शिकार हो रहे हैं. अभी तक 150 बिजली अधिकारी कर्मचारी पॉजिटिव हो चुके हैं. इनमें मैदानी अमले से लेकर जोनल दफ्तरों और मुख्यालय के कर्मचारी मौजूद हैं. कई अधिकारी कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, तो अधिकांश को होम आइसोलेशन में रखा गया है. इसी वजह से बिजली सप्लाई का काम शहर में प्रभावित हो सकता है.
बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पॉजिटिव होने से अगले हफ्ते से शहर में बिजली सप्लाई में दिक्कत आ सकती है. बिजली कंपनी में करीब 700 अधिकारी कर्मचारी काम करते हैं. इनमें मैदानी अमले में 450 कर्मचारी शामिल हैं. जबकि शहर की बिजली लाइनों की मेंटेनेंस की व्यवस्था देखने वाले डिवीजन के हालत भी ठीक नहीं हैं.
बिजली विभाग ने कर्मचारी और अधिकारियों के बीच फैलते संक्रमण के मद्देनजर अब सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को पत्र लिखा है. इस पत्र में बिजली कंपनी में कार्यरत सभी आयु वर्ग के अधिकारी कर्मचारियों को टीका लगाने की मांग की गई है.
bhavtarini.com@gmail.com 