पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चुनावों में MP की पचास कंपनी, निकाय, पंचायत चुनाव और बढ़ेंगे
भोपाल
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में हो रहे चुनावों में मध्यप्रदेश से पचास कंपनियां चुनाव कराने भेजी जा रही है। इसके चलते मध्यप्रदेश में होंने वाले निकाय चुनाव और पंचायत चुनावों के लिए जरुरी सुरक्षा बल उपलब्ध होंने में देरी हो सकती है। इसलिए संभावना है कि मध्यप्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव और आगे बढ़ सकते है।
पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एसएएफ की बीस कंपनियां पश्चिम बंगाल में चुनाव के लिए भेजी जा चुकी है। अब तीस और कंपनियां तमिलनाडु में चुनावों के लिए भेजी जा रही है। अभी और भी राज्यों ने चुनावों के लिए मध्यप्रदेश सरकार वे विशेष सशस्त्र बल की टुकड़ियां मांगी है। वहीं हाईकोर्ट ने भी मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव जल्द कराने के निर्देश राज्य सरकार को दिए है। फिलहाल कौरोना संक्रमण के चलते मध्यप्रदेश के भोपाल,इंदौर और जबलपुर में संडे लॉकडाउन लगाया गया है। संक्रमण कम नहीं हो रहा है। ऐसे में राज्य सरकार चुनाव कराने के मूड में नहीं है। राज्य निर्वाचन आयोग मध्यप्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करा चुका है।
निकायों में आरक्षण की प्रक्रिया में व्यवधान आया है। ऐसे में पंचायत चुनाव भी पहले कराए जा सकते है। जिला और जनपद पंचायतों के चुनाव ईवीएम से कराए जाने है। लेकिन जिस हिसाब से मध्यप्रदेश से अन्य राज्यों के लिए पुलिस बल की कंपनियां रवाना की जा रही है उससे यह लग रहा है कि फिलहाल इन कंपनियों के वापस लौटने तक मध्यप्रदेश में चुनाव होना मुश्किल है।
bhavtarini.com@gmail.com 