टीकाकरण में बड़ी लापरवाही, लाखों कर्मचारियों के एक जैसे मोबाइल नंबर

टीकाकरण में बड़ी लापरवाही, लाखों कर्मचारियों के एक जैसे मोबाइल नंबर

भोपाल
मप्र में कोरोना टीकाकरण के लिए हेल्थकेयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण में बडेÞ पैमाने पर मोबाइल नंबर रिपीट मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को रिपीट मोबाइल नंबर वाली सूची भेजी है। प्रदेश भर में 1,37,454 कर्मचारियों के मोबाइल नंबर एक जैसे मिले (सेम मोबाइल नंबर रिकॉर्ड) हैं। ये जानकारी सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे की सांसे फूली हुर्इं हैं।

पूरे मप्र में 1,37,454 कर्मचारियों के मोबाइल नंबर का रिकॉर्ड एक जैसा पाया गया है। इनमें 83598 स्वास्थ्यकर्मी, नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग के 32422, राजस्व विभाग के 6977, गृह विभाग के 7338,  और पंचायती राज विभाग के 119 कर्मचारियों के सेम मोबाइल नंबर मिले हैं। इंदौर में 17644, जबलपुर में 11703, भोपाल में 8349 मोबाइल नंबर एक समान पाए गए हैं।