कोरोना मरीजों के लिए व्यवस्था में जुटे शिवराज

कोरोना मरीजों के लिए व्यवस्था में जुटे शिवराज

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज केंद्रीय मंत्रियों और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद कर कोरोना मरीजों के लिए जरूरी आक्सीजन और रेमीडिसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता को लेकर बात करने में जुटे रहे। इसके चलते उन्होंने दमोह में होने वाले रोड शो निरस्त कर दिया।

दमोह की जनता को भेजे संदेश में सीएम चौहान ने कहा कि आज उन्हें दमोह आना था लेकिन लोगों की जिन्दगी बचाने के लिए आक्सीजन और इंजेक्शन की व्यवस्था ज्यादा जरूरी है। इसलिए दमोह का कार्यक्रम छोड़ना पड़ा है। उन्होंने कहा कि विकट संकट है और लोगों की जिंदगी बचाना जरूरी है। वे वचन देते हैं कि दमोह के विकास के लिए कोई कसर नहीं रखी जाएगी।

सीएम शिवराज आज कोरोना की समीक्षा के बाद प्रदेश भर में कोरोना वालंटियर्स के साथ संवाद करेंगे। इन वालंटियर्स को पंजीयन के बाद प्रशिक्षण देने का का किया जा रहा है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इस संवाद के दौरान कोरोना वालंटियर्स के सेवा भाव पर चर्चा होगी।