आसपास के जंगलों में एक्टिव शिकारी, ब्रेक वायर के फंदों पर नजर
भोपाल
राजधानी भले ही कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में डूबी हो लेकिन आसपास के जंगलों में एक बार फिर शिकारी एक्टिव हो चुके हैं। वन विभाग के गश्ती दल को गत दिवस गश्त के दौरान कलियासोत और केरवा के जंगलों में कई जगहों पर ब्रेक वायर के फंदे मिले हैं जिनके वन्य प्राणियों को फंसाने की कवायद की जा रही है।
गौरतलब है कि पिछले साल एक बाघ के ब्रेक वायर के फंदे में घायल होने की खबर मिली थी लेकिन उसका वन विभाग द्वारा रेसक्यू नहीं किया जा सका था। एक साल के बाद अब वह बाघ नयापुरा के जंगलों में नजर आया है। समरधा रेंजर एके झंवर का कहना है कि शिकारियों का मूवमेंट गर्मियों में वाटर बाडीज के पास अधिक होता है क्योंकि यहां पर पानी की तलाश में वन्य प्राणी आते हैं। इसलिए इन जगहों पर विशेष अमला तैनात किया गया है।
नील गाय और मोर के शिकारी: जंगलों पर शिकारियों पर नजर रखने वाले वन विभाग के उड़नदस्ते के प्रभारी आरके चतुर्वेदी का कहना है कि बैरसिया और रतुआ के पास भी मोर के शिकारियों की खबरें मिली हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 