अतिशेष धान की ई-नीलामी में प्राप्त दर स्वीकृत, द्वितीय चरण की नीलामी आज से शुरू
रायपुर
खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में उपार्जित अतिशेष धान की प्रथम 3 दिवस 3, 4 एवं 5 मार्च 2021 की नीलामी में प्राप्त दरों के आधार पर बालोद, दुर्ग, बलौदाबाजार एवं मुंगेली जिले के मोटा एवं सरना के 5 लॉट, लगभग 58 हजार 304 क्विंटल धान विक्रय के लिए स्वीकृत किये गए हैं। इन जिलों के भरदाकला समिति में उपलब्ध मोटा किस्म की धान 1339.2 क्विंटल के लिए निर्धारित दर 1436 रूपए प्रति क्विंटल स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार डीडाभाटा में 8981.2 क्विंटल के लिए 1461 रूपए, रजोली में 20228 क्विंटल के लिए 1435 रूपए, रसेड़ा में सरना धान 24780 क्विंटल के लिए 1400 रूपए और खाम्ही समिति में उपलब्ध 2975.6 क्विंटल के लिए 1413 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर विक्रय के लिए स्वीकृत किए गए हैं।
खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में उपार्जित अतिशेष धान की द्वितीय चरण की नीलामी आॅनलाईन प्लेटफॉर्म के माध्यम से 10 मार्च 2021 से प्रारंभ हो चुकी है। द्वितीय चरण की नीलामी में धमतरी, बिलासपुर, मुंगेली, रायगढ़, बालोद, बेमेतरा कवर्धा, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, गरियाबंद व महासमुंद जिलों की 231 समितियों से लगभग 4.82 लाख मे टन अतिशेष की नीलामी किया जाना प्रस्तावित है। नीलामी प्रतिदिन (शनिवार एवं रविवार को छोड़कर) प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक 46 से 48 समितियों से अतिशेष धान की नीलामी की जा रही है। द्वितीय चरण की नीलामी की विस्तृत समय-सारणी, किस्मवार बारदानों की संख्या व वेरायटीवार धान की मात्रा संबंधी जानकारी व नीलामी की सूचना का प्रकाशन मार्कफेड द्वारा किया जा चुका है। उक्त आॅनलाईन प्लेटफॉर्म पर अतिशेष धान की ई-नीलामी हेतु क्रेता पंजीयन की कार्यवाही 18 फरवरी 2021 से प्रारंभ की जा चुकी है।
bhavtarini.com@gmail.com 